टीईटी परीक्षा को अनिवार्य किए जाने को लेकर शिक्षकों का विरोध जिले में दिखने लगा है। मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों ने शुक्रवार को पांच बजे उत्कृष्ट विद्यालय नैनपुर के सामने एकत्र होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार के निर्णय पर नाराजगी जताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।