कटनी नगर: एनकेजे पुलिस ने 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान के तहत 63 लीटर अवैध शराब के साथ शातिर आरोपी को दबोचा
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान के तहत एन.के.जे. थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मूंगाबाई कालोनी रोड अग्रवाल का बाड़ा के पास घेराबंदी कर 63 लीटर अवैध शराब (कीमत ₹34,560) जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।