होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान: बीकानेर संभाग की नई कार्यकारिणी को केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम ने दिलाई शपथ
केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल बोले— बॉर्डर, डेजर्ट और नाइट टूरिज्म से बीकानेर बनेगा पर्यटन का नया केंद्र
बीकानेर, 11 जुलाई। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान (बीकानेर संभाग) की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार देर शाम कपिल धरा होटल में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। समारोह के दौरान बीकानेर टूरिज्म एक्सीलेंस अवॉर्ड्स भी प्रदान किए गए। विभिन्न श्रेणियों में होटल, होमस्टे, हेरिटेज होटल, रेस्टोरेंट, डेजर्ट कैंप, वेडिंग रिसोर्ट, हॉस्पिटैलिटी, कंटेंट क्रिएशन, फूड ब्लॉगिंग तथा पर्यटन संरक्षण से जुड़े व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
समारोह में होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान (बीकानेर संभाग) की नई कार्य