मैनपुरी: मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र में SOG टीम के सिपाही के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो हुआ वायरल।
कोतवाली क्षेत्र के राजपूत ढाबे के पास SOG टीम के सिपाही प्रदीप सोलंकी के साथ मारपीट किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार पता चला की सिपाही राजपूत ढाबे पर खाना खाने के लिए गया हुआ था। वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों का विवाद हो रहा था जिसमें सिपाही ने बीच बचाव किया। इसी बात से नाराज लोगों द्वारा सिपाही के साथ मारपीट कर दी गई ।