नगरी: कर्राघाटी के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से पैदल जा रहे व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत
Nagri, Dhamtari | Apr 15, 2026 नगरी थाना से मिली जानकारी के अनुसार नगरी के कर्राघाटी के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से पैदल जा रहे हैं व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नगरी भेजा। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कौहाबहारा दुगली निवासी हेमंत नेताम के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में।