पिंड्रा: गंगा में स्नान के दौरान युवक का पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबा, युवक की मौत, चौबेपुर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी
चौबेपुर थाना क्षेत्र के मार्कण्डेय महादेव घाट पर गुरुवार को गंगा में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गाजीपुर जिले के सादात थाना अंतर्गत ग्राम सृष्टि निवासी सौरभ तिवारी के रूप में हुई। सौरभ तिवारी गुरुवार को घाट पर स्नान करने के लिए पहुंचे थे। स्नान के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।