पुष्पराजगढ़: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अमरकंटक शंभू धरा पहुंचे
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार 10:00 बजे परिवार सहित अमरकंटक के प्राकृतिक सौंदर्य स्थल शंभू धारा पहुंचे। जहां उन्होंने यहां की प्राकृतिक वातावरण का अनुभव प्राप्त किया साथ ही लगभग आधे घंटे तक शंभू धारा की प्राकृतिक सुंदरता को निहारत रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमरकंटक के शंभू धारा का वातावरण काफी शांत और मन को सुकून देने वाला है।