कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला गुली छड़ियान निवासी एक आरोपी को अवैध धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया, मुकदमा दर्ज
Kairana, Shamli | Jun 23, 2026 कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार त्यागी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक को शक के आधार पर पकड़ लिया। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक अवैध धारदार हथियार चाकू बरामद हुआ। आरोपी को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली लाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम वसीम है।