गोपालगंज: सदर अस्पताल में किडनी मरीजों का नहीं होता जांच, निजी लैब में पैसा लगा कराना होता है जांच: मरीज के बेटे छोटन कुमार बोले
सदर अस्पताल में किडनी मरीज का डायलिसिस करने का कार्य किया जाता है। इसके पूर्व मरीजों का किडनी की जांच की सदर अस्पताल में करने की व्यवस्था थी। अब बंद है। जिसके कारण मरीजों का जांच निजी जांच घर में कराया जा रहा है। इससे मरीजों के परिजनों के जेब पर खर्च का बोझ पड़ रहा है। इसकी जानकारी केशवपुर से आए मरीज के बेटे छोटन कुमार ने शुक्रवार की शाम 5 बजे दी।