बिसौली: आवास योजना और मोबाइल टावर के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, पीड़ित ने फैजगंज बेहटा पुलिस को दिया शिकायती पत्र
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना और मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने बुधबार को 2 बजे करीब कई लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने, बैंक खातों की जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही ठगी की रकम वापस दिलाने और शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने का भी आरोप लगाया है।