चिड़ावा: खुड़िया पंचायत के सैंकड़ों ग्रामीणों ने पंचायत समिति चिड़ावा में यथावत रखने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
ग्राम पंचायत खुड़िया को पंचायत समिति चिड़ावा में यथावत रखने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को खुड़िया बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के लिए जिला मुख्यालय कूच किया और भाजपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने 28 दिसंबर 2025 की अधिसूचना के तहत खुड़िया को पंचायत समिति पिलानी में शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई।