चिड़ावा: लाल चौक पर नहर सत्याग्रह आंदोलन 729वें दिन भी जारी, 2 वर्ष पूर्ण होने पर निकाली जाएगी रैली
चिड़ावा-खेतड़ी रोड स्थित लाल चौक पर अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा संचालित यमुना जल समझौता लागू करवाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 729वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता महेन्द्र सिंह चाहर ने की। कामरेड बजरंग लाल ने बताया कि 1 जनवरी 2026 को नहर सत्याग्रह आंदोलन के दो वर्ष पूर्ण होने पर लाल चौक धरना स्थल से एक रैली का आयोजन किया जाएगा।