बहराइच में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच बहराइच पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 202 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले
बहराइच। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 को लेकर पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बहराइच जनपद में पुलिस महकमे के 202 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण एवं समायोजन किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत विभिन्न थानों और चौकियों पर तैनात उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक स्थापना के निर्देशों और अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र के निर्देशों के अनुपालन में की गई है। जिला पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक के कार्यवृत्त दिनांक 18 नवंबर 2026 के अनुसार यह फेरबदल किया गया है।
सूची के अनुसार नगर क्षेत्र, नानपारा, देहात, रिसिया, कैसरगंज, पयागपुर, रामगांव, मोतीपुर और अन्य क्षेत्रों की चौकियों एवं थानों में तैनात पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। कई उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि कुछ को नई चौकियों और थानों की जिम्मेदारी दी गई है।
इस फेरबदल में महिला उपनिरीक्षकों को भी नई तैनाती दी गई है। पुलिस विभाग की इस प्रशासनिक कार्रवाई को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Bahraich, Bahraich | Nov 19, 2026