नानपारा: रूपईडीहा पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा, अधिकार और योजनाओं की जानकारी दी
रूपईडीहा में मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत गुरुवार को एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना रूपईडीहा की टीम ने ग्राम माधोपुर निदौना में महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पुलिस टीम ने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।