गोरखपुर के कैम्पियरगंज तहसील के नवापार गांव में चकमार्ग की पैमाइश के दौरान हुई झड़प का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह विवाद शिकायतकर्ता आलोक सहानी और राजस्व कर्मियों के बीच हुआ। आलोक सहानी ने चकमार्ग की पैमाइश न होने को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत (आईजीआरएस) दर्ज कराई थी।