भुसावर: भुसावर प्रीमियर लीग क्रिकेट का शांतिपूर्ण समापन, घाटरी बनी विजेता
भुसावर। श्री जगन्नाथ पहाड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के क्रीड़ा मैदान में आयोजित भुसावर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार, 8 जून को देर शाम शांतिपूर्ण समापन हुआ। फाइनल में घाटरी की टीम विजेता रही और भुसावर की टीम उपविजेता बनी। समापन समारोह में वयोवृद्ध पार्षद चिरमोली राम जाटव मुख्य अतिथि रहे मुख्यतिथि रहे।