चूरू: जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सहनाली छोटी में ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन किया, लाभार्थियों से संवाद कर योजनाएं बताई
Churu, Churu | Jun 12, 2026 जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा है कि मु यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नागरिकों को बेहतरीन विभागीय सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए शासन प्रशासन ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से गांव तक पहुंच रहा है। ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाई जा रही हैं, आमजन अवसर पर भरपूर लाभ उठाते हुए योजनाओं का लाभ लें।