सहारनपुर: कल्बे जव्वाद ने सहारनपुर में केंद्र सरकार पर तीखे सवाल उठाते हुए कहा, 'भारत अमेरिका-इजराइल के इशारे पर चल रहा'
शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद नकवी ने सहारनपुर पहुंचकर शहर के सांप्रदायिक सौहार्द की प्रशंसा की और साथ ही केंद्र सरकार की विदेश नीति, इजरायल से संबंधों, अमेरिका के प्रभाव, चाबहार पोर्ट, महंगाई, धर्म की राजनीति और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार शाम 6:00 बजे कड़ी आलोचना की।