बड़ागांव धसान: सरदार सिंह पार्क: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत: सरदार सिंह पार्क में विशेष सफाई अभियान चलाया गया
हम आपको बता दें कि टीकमगढ़ जिले की नगर परिषद तहसील बड़ागांव घसान में स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत आज सरदार सिंह पार्क में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें निकाय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। वही नागरिकों से लगातार अपील की जा रही है कि वे अपना फीडबैक दें और शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें।