अंबिकापुर: सरगुजा जिले में अवैध खनिज परिवहन और भंडारण को लेकर कई स्थानों में खनिज विभाग की कार्रवाई
सरगुजा जिले में अवैध खनिज परिवहन और भंडारण के मामले में खनिज विभाग की एक बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। जहां अवैध रेत और ईट लोड 6 वाहनों को जप्त किया गया। वहीं खनिज अधिकारी अनिल साहू के मार्गदर्शन में लखनपुर सीतापुर आमा दरहा और राधापुर समेत कई स्थानों में अवैध खनिज परिवहन और भंडारण को लेकर कार्रवाई की गई है। खनिज कारोबारी में हड़कम मचा हुआ है।