हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत जंक्शन पुलिस ने एक युवक के कब्जे से 3 कारतूस बरामद किए
संगठित अपराधों एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए गए एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को तीन कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सुनील गोस्वामी पुत्र रामकुमार, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 58, सुरेशिया, हनुमानगढ़ जंक्शन को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए है।