पश्चिमी सिंहभूम जिला के उपायुक्त मनीष कुमार ने रविवार को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन परिसर में संचालित रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन डेस्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रोस्टर के अनुसार तैनात कर्मियों से अब तक चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से रेस्क्यू किए गए बच्चों की संख्या और उनके पुनर्वास एवं भविष्य निर्माण को लेकर किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली