हज़ारीबाग: ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन द्वारा 20 मई को राष्ट्रव्यापी बंदी
ऑनलाइन फार्मेसी कंपनियों की कथित मनमानी और कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा दी जा रही भारी छूट के विरोध में देशभर के दवा विक्रेताओं ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स ने 20 मई 2026 को राष्ट्रव्यापी बंद बुलाया है। संगठन का दावा है कि देशभर के 12 लाख से अधिक केमिस्ट और दवा वितरक इस बंद में शामिल होंगे।