कानपुर: फजलगंज में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने 7 लोगों का रेस्क्यू कर बचाई जान
फजलगंज स्तिथ प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया।फायर अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया फैक्ट्री के अगले हिस्से में आग लगने से सात लोग फैक्ट्री के अंदर ही फंस गए। देखते ही देखते आग बढ़ने लगी लेकिन मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार यूनिट ने आग पर काबू पा लिया और फैक्ट्री में फसे सात लोगों का रेस्क्यू कर उनकी जान बचा ली।