रघुराजनगर नगरी: पुष्पराज कॉलोनी में दबंगों ने भंडारे में किया उपद्रव व पथराव, थाने में कार्रवाई न होने पर पीड़ित पहुंचा एसपी ऑफिस
सिटी कोतवाली के पुष्पराज कॉलोनी में मन्नू पासी के यहां भंडारा आयोजित था । मोहल्ले के दबंग अनूप कोल राहुल कोल नंदा कोल सहित आधा दर्जन दबंगों ने न सिर्फ गाली गलौज हंगामा किया बल्कि पत्थरबाजी भी की थी । सिटी कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी । पुलिस कार्रवाई न होने से शुक्रवार की दोपहर 1 बजे पीडि़त फरियादी मन्नू पासी इंसाफ मांगने एसपी ऑफिस पहुंचा है ।