बरेली: 3 लाख की स्मैक के साथ मुजीब को दबोचा गया, रात के अंधेरे में चल रहा था नशे का काला खेल
बरेली के थाना बारादरी पुलिस ने रात में गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए मुजीब नाम के आरोपी को 30.5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। सम्राट अशोक नगर गली में स्मैक बेचने की फिराक में खड़े आरोपी के पास से करीब 3 लाख रुपये कीमत की अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।