हनुमानगढ़: टाउन में शुक्रवार को मानसून की पहली बारिश ने दी दस्तक, लोगों को गर्मी से मिली राहत, शहर के कई निचले इलाकों में भरा पानी
हनुमानगढ़ टाउन में शुक्रवार को मानसून की पहली बारिश ने दस्तक दे दी है। बारिश के बाद शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली है, और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। यह बारिश किसानों के लिए बेहद खास है। हालांकि बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों और मुख्य रास्तों में जलभराव हो गया। सड़कों बाजारों में कीचड़ पसर गया।