भिंड नगर: गौरी सरोवर में फिर फैली जलकुंभी, सुंदरता पर लगा ग्रहण, समाजसेवियों ने नगर पालिका सीएमओ से सफाई की मांग की
भिंड शहर के प्रसिद्ध गौरी सरोवर में एक बार फिर जलकुंभी ने तेजी से अपना फैलाव कर लिया है। लगातार साफ-सफाई के बावजूद बड़ी मात्रा में जलकुंभी जमा होने से सरोवर की सुंदरता प्रभावित होती नजर आ रही है।गुरुवार दोपहर 3 बजे समाजसेवियों ने इस समस्या को लेकर नगर पालिका के सीएमओ यशवंत वर्मा से चर्चा की।उन्होंने सरोवर की स्थिति से अवगत कराते हुए जलकुंभी हटाने की मांग की