बहराइच: शंकरपुर इलाके में बिजली ठीक करते समय प्राइवेट लाइनमैन को लगा करंट, युवक झुलसा, इलाज जारी
बहराइच के अचरौरा गांव के रहने वाले जाबिर (36) पिता मोहम्मद रज्जा की बिजली का करंट लगने से झुलस गए। जाबिर प्राइवेट लाइनमैन है। और शंकरपुर के पास बिजली जोड़ने के लिए प्राइवेट काम कर रहे थे। अचानक बिजली आ जाने से उन्हें करंट लग गया। जिससे युवक झुलस गया।जाबिर ने बताया कि वह तार जोड़ते समय लाइट अचानक आ गई। जिससे वह झूलस गए। जिनका इलाज जारी है।