ईसागढ़: गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, ईसागढ़ में निकली रैली
ईसागढ़ में सोमवार दोपहर करीब एक बजे गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत विशाल रैली निकाली गई। रैली चुंगी नाका से शुरू होकर तहसील कार्यालय तक पहुंची, जहां राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र सौंपकर गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में साधु-संत, युवा साथी और गौ सेवक मौजूद रहे।