रामगढ़: रामगढ़ में युवक की हत्या का खुलासा, तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार, शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी
Ramgarh, Alwar | Jul 4, 2026 रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर दबिश दी और कुछ ही घंटों में आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। शनिवार को दोपहर एक बजे आरोपियों को रामगढ़ न्यायालय में पेश किया गया।