बरेली: नैनीताल रोड पर बुलडोजर का काउंटडाउन! 8 दिन की मोहलत, नहीं हटे अतिक्रमण तो दुकानों पर होगा सीधा एक्शन
बरेली में नैनीताल रोड चौड़ीकरण को लेकर नगर निगम सख्त हो गया है। दुकानों पर लाल निशान लग चुके हैं और 8 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर बुलडोजर चलाकर तोड़फोड़ की जाएगी और खर्च भी वसूला जाएगा। पहले 80 दुकानों पर कार्रवाई हो चुकी है, अब और बड़े एक्शन की तैयारी है।