समस्तीपुर: शहर के माल गोदाम चौक स्थित भाकपा माले जिला कार्यालय में स्मार्ट मीटर एवं बिजली की समस्या को लेकर एक बैठक का हुआ आयोजन
समस्तीपुर जिले के भाकपा माले जिला कार्यालय में स्मार्ट मीटर एवं बिजली की समस्या को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के बाद भाकपा माले के पोलिट ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी ने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा एवं इसको लेकर सड़क पर उतरने की बात बताया है।