समस्तीपुर: श्रीपुरगाहर पंचायत के सलेमपट्टी गांव में जमीनी मामले के विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों के साथ मारपीट
सलेमपट्टी गांव के रहने वाले कैलाश सहनी ने बताया कि जमीनी मामले को लेकर उनका गोतिया विवाद करते हुए उन्हें एवं उनके दो पुत्र को मारपीट कर जख्मी कर दिया है। मारपीट की इस घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है। जख्मी हालत में तीनों लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे हैं।