समस्तीपुर: वरुणा रसलपुर गांव में खेत से मिट्टी ले जाने के विवाद में ट्रैक्टर ड्राइवर एवं खेत मालिक के साथ मारपीट
वरुणारसलपुर गांव के रहने वाले ट्रैक्टर ड्राइवर संजय कुमार ने बताया कि उनके ग्रामीण जगदीश राय के खेत में जेसीबी से मिट्टी काटा जा रहा था। वे अपने ट्रैक्टर से मिट्टी ढुलाई कर रहे थे। उसी दौरान पड़ोसी खेत वाला विवाद करते हुए उन्हें और खेत मालिक जगदीश राय को मारपीट कर जख्मी कर दिया है।