सिवनी मालवा: बिसौनी ग्राम खरीदी केंद्र पर किसानों में मारपीट, लाठी-डंडे चले, वीडियो वायरल
सिवनी मालवा के शिवपुर क्षेत्र के बिसोनी ग्राम में स्थित सिद्धिविनायक वेयरहाउस पर सोमवार गेहूं खरीदी के दौरान जमकर हंगामा हुआ। ट्रॉली लगाने के विवाद को लेकर किसानों के दो गुट आपस में भिड़ गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे से वायरल हो रहा है खरीदी केंद्र पर गेहूं की ट्रॉलियों की लंबी लाइन लगी थी। इसी बीच ट्रॉली को आगे-पीछे करने की बात पर