गुना नगर: ज़िले के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शास्त्री पार्क में अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरू
गुना में जिले में स्वास्थ्य विभाग के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 22 अप्रैल से शास्त्री पार्क पर मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कहा, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल महापंचायत में किए वादे अभी तक पूरे नहीं किए। कई बार ज्ञापन दिए सुनवाई नही हुई। मांगों को पूरा कराने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है।