गुना नगर: पेंची गांव में किराना दुकान पर सामान लेने जा रहे वृद्ध व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, पुलिस जांच कर रही है
गुना में चाचौड़ा थाना की पेंची गांव में नेशनल हाईवे 46 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मृतक कैलाश अहिरवार उम्र 60 साल की मौत हो गई। 22 अप्रैल को जिला अस्पताल में मृतक के भतीजे और छोटे भाई ने कहा, 21 अप्रैल की शाम को किराना दुकान पर NH 46 क्रॉस करके सामान लेने जा रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।