यूजीसी के नए नियमों के विरोध में युवाओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। रेउसा चौराहे स्थित अटल चौक पर क्षेत्र के युवाओं ने नारेबाजी करते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान गांधी पार्क से अटल चौक तक एक रैली भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे। रैली के दौरान युवाओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर “गो बैक यूजीसी” के नारे लगाए।