लखीमपुर: प्रजा शक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रजा शक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। पार्टी कार्यकर्ता सीता विश्वकर्मा, पत्नी मनीष विश्वकर्मा, निवासी भूलनपुर थाना नीमगांव ने आरोप लगाया कि वह प्रधानी का चुनाव लड़ना चाहती हैं जहां मौजूदा प्रधान पुलिस के साथ मिलकर उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रहा है।