मुरहू: डोल्डा और पोटो गांव के बीच जंगल में दफनाया गया युवक का शव पुलिस ने ज़मीन खोदकर निकाला
Murhu, Khunti | Jun 30, 2025 अड़की थाना क्षेत्र अंतर्गत डोल्डा और पोटो गांव के बीच जंगल में दफनाए गए युवक का शव पुलिस ने सोमवार को जमीन खोदकर बाहर निकाला। मृतक की पहचान कोचाटोली, हाड़दलामा निवासी 20 वर्षीय एसी हालू के रूप में हुई है। उसका पूरा शरीर जमीन में दबा था, लेकिन घुटना मिट्टी से बाहर निकला हुआ था, जिससे शव का पता चला। मृतक एसी हालू के पिता लक्ष्मण दिव्यांग हैं। उसकी पत्नी और एक