हरदोई में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला।अखिलेश यादव के चुनाव आयोग पर SIR के जरिए वोट घटाने के आरोप को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि हर हार के बाद सपा तरह-तरह के बहाने बनाती है, लेकिन जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया है।