बांसवाड़ा: टामटिया हत्याकांड में 6 लोग हिरासत में, 12 पर दर्ज हुआ केस; भारी पुलिस बंदोबस्त में हुआ अंतिम संस्कार
बांसवाड़ा जिले के मोटागांव थाना क्षेत्र के टामटिया गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जबकि 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसपी सुधीर जोशी के निर्देश पर गठित विशेष टीमों ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।