नामकुम: चुटिया थाना क्षेत्र में छापेमारी, जिला प्रशासन ने अवैध गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी के बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश
Namkum, Ranchi | Apr 18, 2026 चुटिया थाना क्षेत्र में छापेमारी कर जिला प्रशासन ने अवैध गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया कि जिला प्रशासन ने चुटिया थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों में छापेमारी कर कुल 265 घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण और पाइप बरामद किए गए है।