घंसौर: पुल नहीं परेशानी की राह बारिश में स्कूल नहीं पहुंच पा रहे बच्चे
घंसौर तहसील के दमपुरी गांव में नाले पर वर्ष 2009 में बनाया गया पुल 2010 में पहली ही बारिश के दौरान बह गया था। हैरानी की बात यह है कि इसके बाद से लेकर आज 8 जुलाई 2026 तक पुल का पुनर्निर्माण नहीं किया गया है। हर वर्ष बारिश के मौसम में गांव के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लगातार हो रही बारिश के कारण आज नाले में पानी भर जाने से छात्र-छात्राएं