➡️ रक्षा बंधन पर जिला जेल में भाई-बहनों ने मनाया स्नेह का पर्व
➡️ 268 पुरुष बंदियों को 522 बहनों ने बांधी राखी, 13 महिला बंदियों ने 29 भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र
रक्षा बंधन के पावन पर्व पर जिला जेल बैतूल में न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध पुरुष एवं महिला बंदियों को उनके भाई-बहनों से प्रत्यक्ष मुलाकात कराकर रक्षाबंधन का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। जेल अधीक्षक श्री योगेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। रक्षाबंधन के अवसर पर 268 पुरुष बंदियों को उनकी 522 बहनों ने राखी बांधी। वहीं 13 महिला बंदियों ने अपने 29 भाइयों को तिलक लगाकर राखी बांधी। जेल प्रशासन की ओर से राखी बांधने के लिए पहुंची बहनों को थाली, दीपक, रोली, हल्दी एवं अक्षत की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। उन्होंने बताया कि जेल में परिरुद्ध बंदियों के बच्चों के लिए ‘रक्षा सूत्र सौहार्द पिता के साथ’ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत बच्चों को अपने पिता के साथ बैठकर दो निवाले साथ में खाने का अवसर मिला।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Jail, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
Betul, Madhya Pradesh | Aug 28, 2026