नानपारा: जरही गांव में तेंदुए ने दो बकरियों को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
जरही निवासिनी सावित्री देवी पत्नी जगदीश सुशीला पत्नी राजकिशोर की बकरियों को गन्ने के खेत में पंहुचे तेंदुआ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। चरवाहों के हाथ में डंडा होने के कारण बाल बाल बचे, और तेंदुआ गन्ने के खेत में जाकर छिप गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी, मौके पर पहुंचे वन दरोगा देवतादीन तिवारी तथा वाचर अवधेश ने लोगों को सतर्कता बरतने को कहा।