बीसलपुर: महिला द्वारा विक्रय किए गए मकान की शेष रकम मांगने पर क्रेता ने उसे लालच देकर किया गलत काम, मुकदमा दर्ज
नगर के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने अपने पति का मानसिक संतुलन ठीक न होने के कारण उसका इलाज कराने हेतु अपना मकान विक्रय किया था। क्रेता द्वारा 8 लाख रुपए बाद में देने का वादा कर रुपए देने के बहाने से महिला के साथ कई बार गलत काम किया। महिला ने उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली में प्राथमिकी पंजीकृत कराई है।