ब्यावर: मिल रोड स्थित एटक कार्यालय में मनाई गई स्वतंत्रता सेनानी कॉमरेड केसरीमल की पुण्यतिथि, भगत सिंह को भी किया गया याद
Beawar, Ajmer | Sep 28, 2024 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से शनिवार को 3:00 बजे मिल रोड स्थित एटक कार्यालय में महान देशभक्त, क्रांतिकारी तथा स्वतंत्रता सेनानी कामरेड केसरी मल की 26 वी पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान शहीदे आजम भगत सिंह का 117 वा जन्मदिन भी मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कामरेड केसरीमल के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके द्वारा किए जनहित कार्यो को याद किया।