हुज़ूर: गांधी नगर में सब-इंस्पेक्टर ने पेश की मानवता की मिसाल, सड़क पर घायल युवक की बचाई जान
Huzur, Bhopal | Apr 4, 2026 भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक सब-इंस्पेक्टर ने सड़क पर घायल पड़े युवक की जान बचाई। परवलिया सड़क देहात पुलिस में पदस्थ एसआई राजकुमार उइके ड्यूटी से शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे न्यू जेल रोड होते हुए घर लौट रहे थे। इसी दौरान आईटी पार्क संजीव नगर ब्रिज निर्माण कार्य के पास अंधेरे में एक व्यक्ति गंभीर घायल